मदरलैंड संवाददाता,
गोपालगंज। जिले के बरौली थाना चौक पर सैकड़ो के संख्या में मौजूद लोगों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फुका इस दौरान आक्रोश रैली निकाला गया , आक्रोश रैली में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे , जो पूरे बाजार में भ्रमण करने के दौरान चीन के खिलाफ नारेबाजी किये व पुनः थाना चौक पर पहुंच कर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन किया। भावी भाजपा प्रत्यासी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि यह आक्रोश रैली भारतीय व चीनी सैनिकों के झड़प के कारण हताहत सैनिकों के लिए निकली गई है। उनका कहना था कि चीनी सैनिकों ने पुनः अपने को कुकृत्य करनामों से भारतीयों के दिलों में घृणास्पद छाप छोड़ने का काम किया है। चीनियों को उसी के भाषा में हमारे वीर जवान जवाब देगे। हमारे शहीद हुए जवानों का बलिदान ब्यर्थ नही जायेगा। इस दौरान सभी लोग चीनी समनो का बहिष्कार करने के लिए नारे लगा रहे थे। वही संध्या काल में मोमबत्तियां प्रज्वलित कर 20 भारतीय सैनिकों के शहादत के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस आक्रोश रैली में मुख्य भूमिका विश्व श्रीराम सेना के सभी कार्यकर्ता विनोद यादव योगी, राजेंद्र कुमार सिंह (भावी भाजपा प्रत्याशी), राणा प्रताप सिंह (संन्यासी), रजनीश कुमार सिंह, राज सिंह, विजय कुमार, रॉकी कुशवाहा, राजू शर्मा , रूपेश कुमार गुप्ता आदि सैकड़ो के संख्या में लोग मौजूद थे।