मदरलैण्ड संवाददाता,

कलुआही प्रखंड के मलमल उत्तरी पंचायत वार्ड नंबर 12 में पिछले कई सालों से बांस और बल्ले के सहारे बिजली कि आपूर्ति करने को मजबूर है लोग। ग्रामीणों का कहना है। आंधी तूफान या वर्षा होने के कारण  साल में चार पांच बार कभी बांस टूट जाता है तो कभी तार टूट जाता है हम लोगों को जान का ख़तरा लगा रहता है कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है।
कई बार बिजली विभाग वालों को सूचना दी गई। मीटर की रीडिंग लेने आए कर्मियों से भी कहा गया कि इस मुहल्ले में तीन चार बिजली के पोल लगवा दें। हम और हमारे बच्चे डर के साए में जी रहे हैं कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है लेकिन आज तक हमारी पुकार किसीने नहीं सुनी और ना ही हम लोगों की समस्या का निदान नहीं हुआ।
Previous articleखेत से होकर रास्ता बनाने को लेकर बेलाही गांव में तनाव का माहौल।
Next articleउच्च विद्यालय के प्रवेश द्वार का किया गया शिलान्याश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here