नई दिल्ली। मानसून की बारिश में अभी विवाह का मौसम लगातार चल रहा है। सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं। दूल्हा-दुल्हन की शादी की रस्में और क्यूट हरकतें सभी को बहुत पसंद आती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक बारात का रील्स वीडियो शेयर किया गया है। यह वीडियो बड़ा ही रोचक है।
कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से लगे लॉकडाउन में कई लोगों को अपने घर के जरूरी फंक्शन कैंसिल करने पड़ गए थे। अब हालात कुछ बेहतर हो गए हैं तो सभी इस मौके का फायदा उठाते हुए झटपट शादी-ब्याह में व्यस्त हो गए हैं। इन दिनों इंस्टाग्राम पर शॉर्ट वीडियो का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। इनमें बारात के वीडियो भी काफी पसंद किए जा रहे हैं।
निरंजन महापात्रा नामक शख्स ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक बारात का वीडियो शेयर किया है। यह बारात बहुत तेज बारिश में निकल रही है। इसमें दूल्हा घोड़ी पर सवार है और छाता पकड़े हुए हैं। सड़क पर भी काफी पानी भरा हुआ है। साथ चल रहे बाकी बाराती उसी पानी में चलते हुए नाच-गा रहे हैं।
इस फनी वीडियो पर आने वाले कमेंट्स भी काफी मजेदार हैं। कुछ लोग दूल्हे को अभी से जोरू का गुलाम कहने लगे हैं तो कुछ का कहना है कि दूल्हे राजा को शादी की कुछ ज्यादा ही जल्दबाजी थी। खैर, जो भी हो। लेकिन बारिश वाली बारात का भी अपना अलग ही मजा है।

Previous articleदिल्ली मेट्रो ने अपने कार्यों को डिजिटलाइज करने की पहल की -दिल्‍ली मेट्रो फेज-4 और पटना मेट्रो से जुड़ा स्‍वदेशी आईपीएमएस
Next articleराफेल सौदे की जांच शुरू, राहुल गांधी ने पीएम मोदी की तस्वीर साझा कर लिखा- चोर की दाढ़ी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here