गौरव कुमार : पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अभय राम चकला पंचायत के विनोवा ग्राम संथाल टोला में बनमनखी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विभाष कुमार के नेतृत्व में की गई। सघन छापेमारी के दौरान 24 लीटर देसी शराब के साथ तीन व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। छापेमारी के दौरान बनमनखी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विभाष कुमार, जानकीनगर थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल के साथ साथ दर्जनों पुलिस बल थे।
बनमनखी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विभाष कुमार और जानकीनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को गुप्त सूचना मिली थी कि विनोवा ग्राम के संथाल टोला में शराब बनाई जा रही है। जानकीनगर थानाध्यक्ष व बनमनखी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिना विलंब किए तुरंत पुलिस बल के साथ छापेमारी करने विनोवा ग्राम पहुंचे। जिसमें 24 लीटर देसी शराब के साथ साथ जानकीनगर थाना क्षेत्र के अभय राम चकला पंचायत के विनोवा ग्राम संथाल टोला के 55 वर्षीय जानकी हैंब्रम एवं 20 वर्षीय उमेश टूडू और सरसी थाना क्षेत्र के चिकनी रामगढ़ गांव के 57 वर्षीय लाल मरांडी को विनोवा ग्राम के संथाल टोला से ही गिरफ्तार किया गया।