नई दिल्ली। राजस्थान के बीजेपी विधायक ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को लेकर विवादित बयान दिया है। बीजेपी के विधायक मदन दिलावर ने कहा है कि स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की हत्या के लिए जवाहर लाल नेहरू जिम्मेदार थे। मदन दिलावर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री भी हैं। बीजेपी विधायक मदन दिलावर रविवार को राजसमंद में बीजेपी की स्थानीय बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान मदन ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अंग्रेजों के साथ मिलकर चंद्रशेखर आजाद की हत्या करवाई थी। दिलावर ने कहा कि मृत्यु से पहले चंद्रशेखर आजाद, पंडित नेहरू से मिलने गए थे। इसके बाद पंडित नेहरू को मालूम था कि वे अल्फ्रेड पार्क में बैठे हैं और नेहरू ने अंग्रेजों को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद अंग्रेज सिपाहियों ने आजाद को पार्क में चारों तरफ से घेर लिया और आजाद पर हमला कर दिया। इस घटना में चंद्रशेखर आजाद ने अंग्रेजों के हाथों मरने से अच्छा खुद को गोली मारना सही समझा और शहीद हो गए। बता दें कि मदन दिलावर राजस्थान भाजपा के कद्दावर नेताओं में शामिल हैं। बीजेपी ने उन्हें प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दे रखी है। इसके साथ ही वह पहले भी अपने बयानों से चर्चा में बने रहे हैं। देश के पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू को लेकर दिए गए मदन दिलावर के इस बयान से विवाद छिड़ सकता है। चंद्रशेखर आजाद की शहादत से नेहरू को जोड़ने का यह पहला वाकया है। इससे पहले कभी किसी ने इस तरह का आरोप नहीं लगाया था। राज्य की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस उनके इस बयान को मुद्दा बना सकती है। बता दें कि कई बार बीजेपी के लीडर तमाम मुद्दों पर नेहरू को जिम्मेदार बताने पर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए हैं। ऐसे में मदन दिलावर भी अपने विवादित बयान के चलते घिर सकते हैं।

Previous articleरोहिंग्‍या मुस्लिमों को वापस लेने से बांग्‍लादेश का इनकार
Next articleवाइस एडमिरल आर हरि कुमार ने पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here