तिरुवनंतपुरम। अफगानिस्तान पर अब तालिबान का राज है। अशरफ गनी देश छोड़कर भाग चुके हैं। इस बीच केरल की रहने वाली और निमिशा फातिमा की मां के बिंदू ने भारत सरकार से अपनी बेटी और 4 साल के नाती को अफगानिस्तान से वापस लाने की गुहार लगाई है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, निमिशा फातिमा ने 3 अन्य महिलाओं के साथ कुछ साल पहले कथित तौर पर आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) में शामिल होने के लिए केरल छोड़ दिया था। सभी 4 महिलाओं को तब 2019 में अफगानिस्तान में कैद कर दिया गया था। अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जेल से रिहा होने के बाद केरल की ये 4 महिलाएं काबुल में फंसी हुई हैं। तालिबान द्वारा रविवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा करने के बाद जेल ब्रेक हुआ है। इसमें भारी संख्या में कैदी जेल छोड़कर भाग गए हैं।














