विशाखापट्टनम। आंध्रप्रदेश के विशाखपट्टनम जिले में हैरान करने वाली खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी। घटना जट्टादा गांव की है। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार के एक सदस्य ने हत्या के आरोपी की बेटी से कथित तौर पर बलात्कार किया था। मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, जब बेटी के पिता को बलात्कार की घटना की जानकारी हुई, तो वह भड़क गया था। इसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया। कथित बलात्कारी युवक अभी फरार है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ इक_ा हो गई है।

Previous articleदुनिया में बीते दिन 8.04 लाख नए केस आए ब्राजील में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला
Next articleहनीमून के लिए कतर गए पति-पत्नी 21 महीने बाद लौटे दोनों को फेक ड्रग्स केस में किया था गिरफ्तार, जेल में ही बच्ची का जन्म

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here