मदरलैण्ड संवाददाता, गोपालगंज।
गोपालगंज। थावे प्रखंड के कई क्षेत्र मे मौसम की मार से किसान बेहाल हैं। बे मौसम बारिश होने से किसानो की टूटी कमर। जबकि मार्च मे भी बे मौसम वर्षा, ओलावृष्टि,से किसानो की हुई क्षति से अभी उबरे नही की किसानो ने क्षति मुवावजे को लेकर कुछ किसान ऑनलाईन आवेदन भी दिया था। तब तक अंतिम समय मे फिर से बेमौसम वर्षा, आंधी,पानी, ने किसानो को कमर तोड़ दिया। तैयार होने से पहले ही गेहू की फसल गिर कर बर्बाद हो गया। जिसके कारण किसानो की हालत खराब हैं। शुरूआती समय मे लॉक डाऊन के कारण किसान अपनी तैयार गेहू फसल की कटनी नही कर पारहे थे। जब सरकार की तरफ से दी गई छूट के बाद मजदूरो, एंव हारवेस्टर मशीन की कमी के कारण किसान फसल कटाई को ले कर परेशान थे। तभी बे मौसम हुई बारिश ने गेहू को भिनगा कर बर्बाद कर दिया। किसानो का कहना हैं की गेहू की तैयार फसल को वर्षा से बहुत क्षति हुई हैं। धर से लगाई गई पूँजी भी डूब गई हैं।अब गेहू निकलने की उम्मीद भी नही हैं। पानी पड़ने के कारण गेहू के दाने काले एंव खराब हो गये हैं। क्यो की लागातार आरही आंधी,पानी के कारण किसान दुखी एंव मायुष हैं। जबकि किसानो के सामने एक और समस्या खड़ा हो गया हैं की पशु के लिये चारे की समस्या भी उत्पन्न हो गई हैं। थावे प्रखंड मे बे मौसम बारिश ने किसानो की कमर तोड़ दी हैं। किसानो को फसल क्षति के अलावा पशु चारा का भी चिंता सता रही हैं। फसल क्षति को लेकर किसानो को सरकार की ओर से सहायता की ना उम्मीद भी सता रही हैं। ईस विषम हालात मे यह जरूरी हैं की किसानो की समस्याओ का सही समाधान हो।