रुड़की! भाजपा नेता नवीन कुमार जैन एडवोकेट के नेतृत्व तहसील कैम्प कार्यलय पर भाजपा परिवार व राष्ट्र सम्मान संघ व मानवाधिकार संगठन ब्यूरो की ओर से जनसंघ संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र पर कार्यक्रम अतिथि भाजपा जिला महामंत्री आदेश सैनी, जिला प्रभारी रूड़की विधानसभा पूर्व मेयर हरिद्वार मनोज गर्ग, कल्पना सैनी पिछड़ा आयोग अध्यक्ष, अध्यक्ष अरविंद कश्यप, प्रवीण सिंधु मंडल अध्यक्ष व पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष आदर्श गुप्ता, कृष्णदत्त धीमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्र सम्मान संघ, पंडित बालगोविंद थपलियाल ने विधिवत पूजन व दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की!
पंडित दीनदयाल के प्रति सेवा व समर्पण रख दरिद्र, निबर्ल, आर्थिक स्थिति से जूझ रहे नागरिकों की आवश्यकता पूर्ति हेतु सेवार्थ भाव मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में ब्लड डोनेशन शिविर कैम्प लगाया! इसमें अपराह्न 3 बजे तक 50 यूनिट ब्लड डोनेट हुई! कैम्प सांय 5 बजे तक चला!
कैम्प में मदर टेरेसा ब्लड बैंक रूड़की के डॉ संदीप कुमार, डॉ सोफिया, स्टाफ अंचल सिंघल, गौरव गोस्वामी, रोहित कुमार, माला ने राष्ट्र दायित्व पूर्ण कर ब्लड डोनेट में सक्रिय भूमिका दी!प्रभारी रूड़की मनोज गर्ग ने कहा कि हम सब को अंत्योदय तक जाकर गरीब परिवार की आवश्यकता पूर्ति हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनहितकारी योजनाओं को बताया उन्हें उन योजनाओं आयुष्मान व श्रमिक कार्ड बनवा कर उन परिवार को लाभान्वित करा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को पूर्ण करना ही सच्ची श्रद्धांजलि उन्हें होगी!भाजपा नेता नवीन कुमार जैन एडवोकेट ने पंडित उपाध्याय के जीवन पर परिचर्चा की व मुख्यतः उद्देश्य राष्ट्र के प्रत्येक दबे कुचले वर्ग को ऊपर उठा कर पूर्ण कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय व जनसंघ प्रथम अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विश्व पटल पर भारतीय राष्ट्र की पताका को शीर्ष स्तर पर ले जाना बताया! मुख्य अतिथि जिला महामंत्री आदेश सैनी, राज्यमंत्री कल्पना सैनी, प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर अध्यक्ष अरविंद कश्यप, प्रवीण सिंधु, उपाध्यक्ष आदर्श गुप्ता व कविश मित्तल ने भी पंडित उपाध्याय की स्मृति में वक्तव्य रखा! जिला महामन्त्री आदेश सैनी ने उपस्थित तमाम नेताओं को पं. दीनदयाल उपाध्याय और जनसंघ संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र और समाज हित में दिए गए कार्यो की जानकारी देते हुए सभी से एकजुट होकर मिशन 2022 की सफलता को काम करने का आह्वान किया! भाजपा नेता नवीन कुमार जैन एडवोकेट ने पार्टी सेवा, समर्पण व प्रत्येक मानव सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी को ऐसे सच्चे कार्यकर्ता की आवश्यकता है! हम सब को पार्टी की सेवार्थ हेतु पूर्ण कर्मठता निभा मिशन 2022 में भी भाजपा की सरकार बना प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मज़बूती देकर राष्ट्र दायित्व की पूर्ति करनी होगी इस अवसर पर पंडित उपाध्याय की स्मृति में अधिवक्ता शेष सिंह राणा, अभिनव कुमार, अशोक कुमार, गिरीश शर्मा, पंकज कुमार, राजीव कुमार गोर, नवीन कुमार जैन रितेश कुमार ,अनुभव गोयल,राहुल धीमान, नेपाल सिंह, डॉ रणवीर नागर, नरेश कुमार नागियांन, सुमित कुमार बिरला, सचिन गोंड़वाल, गौरव, दीपक कुमार, पार्षद अनूप राणा, फैसल, सोनू गुज्जर, विकास शर्मा राष्ट्र सम्मान पदाधिकारी कविता रावत, हेमा देवी,आस मोहम्मद, खालिद राजेश वर्मा, सहजाद अल्वी आदि ने सिविल अस्पताल में पहुंचकर ब्लड डोनेट किया। उधर कलियर विधानसभा के सुभाष नगर मंडल बूथ नं. 69 , 70 में भारतीय जनसंघ संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया! जिला महामंत्री आदेश सैनी, जयभगवान सैनी और मंडल अध्यक्ष राजबाला सैनी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया! इस अवसर पर गांव के लोगों को खाद्य किट वितरित की गई l उधर पिरान कलियर मंडल के बूथ नं. 88 , 89 पर भी भारतीय जनसंघ संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गईl यहां भी भाजपा जिला महामंत्री आदेश सैनी ने कार्यकर्ताओं तथा उपस्थित लोगों को पंडित दीनदयाल के जीवन कार्यो के विषय में जानकारी दी!