मदरलैंड संवाददाता,

मोतिहारी ब्यूरो: मृत्युंजय पाण्डेय:-    सुगौली  विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वरीय पदाधिकारियों के साथ युद्ध स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाजनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए लोगों में काफी उत्साह भी देखने को मिला इस जनसंपर्क अभियान में भाजपा वरीय नेता लक्ष्मी सर्राफ भाजपा प्रदेश नेता  विकास कुमार शर्मा जिला  उपाध्यक्ष राम इकबाल प्रसाद ने संयुक्त रूप से सुगौली नगर पंचायत के मुख्य बाजार होते हुए  कई वार्डों में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र को सौंपा। और मोदी सरकार के किए गए कार्यों की जानकारी दी
 प्रदेश नेता विकास कुमार शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के एक साल के कार्यकाल को पत्र के माध्यम से प्रत्येक घर में जनसंपर्क  कार्यकर्ताओ साथ किया जा रहा है। शर्मा ने कहा यह महा अभियान 30 जून तक चलेगा।  प्रदेश नेता विकास कुमार शर्मा के साथ  भाजपा  के वरीय नेता लक्ष्मी सर्राफ जिला उपाध्यक्ष राम इकबाल प्रसाद ने कार्यकर्ताओं के साथ सुगौली विधानसभा क्षेत्र के  कई इलाकों में जाकर महाजनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं और उनके द्वारा किए गए कार्य व प्रयास की जानकारी लोगों को दी। इस जनसंपर्क अभियान में आम लोगों को भी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र सौंपा। और दी जानकारी
  इस जनसंपर्क अभियान में भाजपा के वरीय नेता एवं वार्ड पार्षद योगेंद्र पुरी, जिला अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि पासवान प्रखंड अध्यक्ष मुरारी पांडे, बीजेपी युवा नेता रंजीत कुमार, भाजपा नगर मंत्री मनोज कुमार गुप्ता, युवा नेता  ललन कुमार भास्कर ,  भाजपा के सक्रिय नेता रंजीत राम ,भाजपा के सक्रिय नेता बागड़ यादव , युवा नेता संजय पटेल, आदि सहित भाजपा पदाधिकारी सहित कहीं सक्रिय कार्यकर्ता भी साथ  थे
Previous articleटिड्डी दल ने बढ़ाइ किसानों की परेशानी, ऐसे पाए निजात
Next articleगर्दन पर वार कर किया जख्मी, रेफर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here