कोलकाता। भारतीय फुटबॉल पर एक किताब आने वाली है जिसमें कई रोचक जानकारियां दी गयी हैं। इस नई किताब नई किताब ‘किक-आफ’ में 1950 से 1980 के दशक के बीच के कुछ रोचक तथ्यों को बताया गया है। इस 28 अध्याय की किताब में बताया गया है कि कैसे एक समय महाद्वीपीय शक्ति होने के बाद भारत इस खेल में काफी पिछड़ गया। इस किताब में उन कई मिथकों को तोड़ा गया है जिसमें यह भी शामिल है कि भारत को 1950 फीफा विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। लेखक ने इसे गलत प्रचार दिया है। इसके अलावा भारतीय फुटबॉल के कई विवादों की भी बातें कही गयी हैं। इसमें यह भी बताया गया है कि क्यों सबसे सफल विदेशी कोच मिलोवन को अनुबंध के बीच में ही देश छोड़कर जाना पड़ा। इसके अलावा भी कई अन्य रोमांचक जानकारियां भी मिलेंगी।