मदरलैंड संवाददाता, नई दिल्ली,

एमटीनल मजदूर संघ कार्यालय T-28 अतुल ग्रोव रोड, नई दिल्ली 110001 किया गया ,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नीता चौबे जी ने महिलाओं को अपनी समस्या व्यक्त करनी चाहिये, योन शोषण के खिलाफ आवाज उठानी चाहिये, कामकाजी महिलाओं के लिये कार्यस्थल पर स्वच्छ शौचालय होने की मांग करनी है, आजकल साइबर क्राम के माध्यम से भी महिलाओं का शोषण हो रहा है इसलिये साइबर क्राइम से कैसे बचें इसके लिये गोष्ठी करनी है जिससे पीड़ित होने से बच सकें।असंगठित क्षेत्र की महिलाओं के लिऐ संगठित महिलाओं को आने पड़ेगा, विशाखा सिमिति से महिलाओं को जो अधिकारी मिलता है उसे हर महिला तक पहुँचाना है,हर महिला को सक्षम बनाना है तो सक्षम महिलाओं को समाज मे समय देना है।

भारतीय मजदूर संघ महिलाओं के शशक्ति करण के लिए काम कर रहा है जिला इकाई से लेकर केंद्रीय इकाई में भी महिला पदाधिकारी रखी जा रहा है इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी है देश की किसी भी महिला का शोषण न हो या महिलाओं को न्याय मिलना चाहिये।

कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ दिल्ली प्रदेश के महामंत्री डॉ दीपेंद्र चाहर,टेलीफोन महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रत्नेश जी,एम टी एन एल मजदूर संघ के महामंत्री धर्मराज जी,श्रीमती इंदु नायर, श्रीमती पुष्पा जी,श्रीमती प्रेमवती सहित पोस्टल, एम टी एन एल, डी डी ए, रेलवे, आंगनवाड़ी की सैकड़ों बहिनों ने भाग लिया।

Previous article08 मार्च 2022
Next article09 मार्च 2022

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here