जालंधर । भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान खिलाड़ी परगट सिंह ने मिठापुर हॉकी एकेडमी के युवा खिलाड़ियों को ट्रैक सूट्स और हॉकी स्टिक्स वितरित किए है। परगट ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिठापुर हॉकी की नर्सरी है, जिसने देश को कई हॉकी खिलाड़ी दिए हैं। यहां से निकले आठ खिलाड़ी मौजूदा हॉकी टीम का हिस्सा हैं जिसमें भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, मंदीप सिंह, वरुण कुमार व तलविंदर सिंह भी शामिल हैं।उन्होंने कहा कि मिठापुर हॉकी एकेडमी प्रतिभाशाली युवाओं को आगे लाने और उनकी प्रतिभा निखारे जाने के लिए चलाई जा रही है, जिससे कई दिग्गज खिलाड़ी खुद जुड़े हैं। युवा खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण बलविंदर सिंह व सरबजीत सिंह दे रहे हैं।

Previous article02 दिसंबर 2020
Next article राजस्थान सरकार देगी सी वर्ग के खिलाड़ियों को नौकरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here