भारत में फंसे रूस के 400 से अधिक नागरिक बुधवार को विशेष विमान से वापस अपने देश लौट गए। नई दिल्ली में स्थित रूस के शीर्ष राजनयिक ने यह जानकारी दी। फंसे हुए रूसी नागरिकों को लेकर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाला यह चौथा विमान था। भारत में रूस के राजदूत निकोलाय कुदशेव ने एक बयान में कहा, ”आज हमने 400 रूसी नागरिकों को मॉस्को जाने वाले विमान में सवार कर अलविदा किया। यह हमारे हमवतनों को घर वापस ले जाने वाली चौथी उड़ान थी। इस मिशन को कई एजेंसियों के सहयोग से पूरा किया गया। ”

Previous article2 अप्रैल 2020
Next articleतब्लीगी जमातियों के संपर्क में आने वालों का युद्ध स्तर पर पता लगायें राज्य : केन्द्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here