नई दिल्ली। स्मार्ट फिटनेस हॉनर बैंड 6 को नवंबर 2020 में चीन में लॉन्च किया गया था। इसमें 24 घंटे हार्ट-रेट मॉनिटरिंग, 10 डेडिकेटेड वर्कआउट मोड और 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ जैसी कई विशेषताएं हैं। अब हॉनर बैंड 6 भारत में डेब्यू करने की तैयारी में है। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग से हिंट मिला कि अब इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। सबसे बड़ी खासियत यह है कि हॉनर बैंड 6 अमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है, जो कि ज्यादातर फिटनेस बैंड से बड़ा है। यह इसे एक स्मार्ट बैंड और एक स्मार्टवॉच क्रॉसओवर बनाता है। हॉनर बैंड 6 रिस्ट स्ट्रैप्स तीन कलर ऑप्शन में आता है और यह खास तौर से युवाओं को टारगेट करता है।हॉनर बैंड 6 की फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में इसकी सभी प्रमुख फीचर्स और स्पेसिफिकेशन पर प्रकाश डाला गया है।बैंड आउटडोर और इनडोर रनिंग, साइकलिंग, स्विमिंग और वॉकिंग जैसी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रीलोड 10 वर्कआउट मोड सपोर्ट के साथ आता है। हॉनर बैंड 6 में ऑटोमैटिकली 6 वर्कआउट का पता लगाने में सक्षम है। बैंड में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर एल्गोरिदम का उपयोग करके एसपीओ2 मॉनिटरिंग भी करता है है। इसके अलावा, इसमें एक बिल्ट-इन स्लीप मॉनिटर भी है जो यूजर को उनके सोने के पैटर्न को समझने की अनुमति देता है और प्रदान किए गए सुझावों और व्यक्तिगत नींद सहायता का उपयोग करके उन्हें बेहतर बनाता है।
हालांकि, यहां लॉन्च की तारीख या फिटनेस बैंड की कीमत के बारे में कोई डिटेल नहीं दी गई है हॉनर बैंड 6 की भारत में कीमत का खुलासा होना अभी बाकी है। हालांकि, स्मार्ट बैंड को चीन में स्टैंडर्ड वेरिएंट को सीएनवाय 249 (लगभग 2,800 रुपये) और एनएफसी मॉडल को सीएनवाय 289 (लगभग 3,300 रुपये) कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। भारत में भी इसकी कीमत लगभग इतनी ही हो सकती है।

Previous articleडब्ल्यूटीसी मुकाबलों के लिए होनी चाहिये अलग विंडो : रमीज
Next articleइलेक्ट्रिक वैगन आर जल्द होगी लॉन्च -इलेक्ट्रिक कार पर प्रति किमी केवल 1.50 रुपये आएगा खर्च

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here