नई दिल्ली। भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्रीज से एक बहुत ही दिलचस्प ख़बर निकलकर सामने आ रही हैं जी हाँ, आपने सही सुना। देशी तड़का फ़िल्म प्रोडक्शन के मालिक व भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह सुल्तान के हवाले से यह जानकारी प्राप्त हो रही हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्रीज के अब तक कि सबसे बड़ी बज़ट वाले सांग को तैयार करने की कवायद शुरू कर दी गई हैं जिसको लेकर अभिनेता पवन सिंह सुल्तान ने यह खुलासा अपने पर्सनल फिल्म पीआरओ अमजद हुसैन से किया है। जिसको निर्देशित करने वाले हैं चम्पारण के लाल के नाम से मशहूर निर्देशक-अनिल बाबा पाठक साथ ही प्रोडक्शन मैनेजिंग का सारा जिम्मेदारी प्रकाश गुप्ता & टीम को दी गई हैं। इस गाने में अभिनेता पवन सिंह सुल्तान का साथ देने वाली दो अभिनेत्रियां होंगी, रागनी व मुस्कान सिंह। इस गाने को अपने सुरों के तरंग से चार चाँद लगाने वाली गायिका अंतरा सिंह प्रियंका व गायक जिम्मी सिंह हैं। गीतकार- निगम बिहारी,कुन्दन व निखिल पांडेय हैं व पोस्ट प्रोडक्शन की जिम्मेवारी चम्पारण का ब्राण्ड – एम०एम० डिजिटल का होगा। इस गाने की शूटिंग बहुत जल्द उत्तराखण्ड, देहरादून के खूबसूरत वादियों में होना सुनिश्चित हुआ है, शायद इसी लिये पवन सिंह सुल्तान अपने अलग ही डेयरिंग व अंदाज के लिए जाने जाते हैं । इस ख़बर को ऑउट होते ही उनके फैंस में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Previous articleराज्यमंत्री जितेंद्र सिंह की विज्ञान और तकनीक में अप्रयुक्त क्षमता का दोहन करने की अपील
Next article23 जुलाई 2021

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here