पूर्णिया। जाप के अर्जुन भवन स्थित कार्यालय में जन अधिकार छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिला और विश्वविद्यालय कमेटी के सदस्यों के साथ चर्चा की गई। जिला से प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करने की बात पर चर्चा हुई। जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक की अध्यक्षता की। जाप के राष्ट्रीय संरक्षक पप्पू यादव को रिहा करने की बात को प्रमुखता से रखा गया। जाप प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की सरकार भ्रष्टाचार की नींव पर खड़ी है। सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और जदयू के मेलमिलाप से साजिश के तहत पप्पू यादव को जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव जनहित की बात करते हैं। संघर्ष के बल पर खड़े हैं। साथ ही यह भी कहा कि बिना केस के हमारे नेता को जबरन जेल भेज दिया गया। पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन के माध्यम से अपने नेता की आवाज को बुलंद करेंगे।