अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने कोरोना टीकाकरण केंद्र को लेकर एक सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह चुनाव के दौरान मतदान केंद्र बनाए जाते हैं, उसी तरह हर क्षेत्र में कोविड टीकाकरण केंद्र भी होना चाहिए। सुचित्रा ने ट्वीट किया, “मतदान केंद्र की तर्ज पर कोविड टीकाकरण केंद्र क्यों नहीं स्थापित किए जा सकते। टीकाकरण की प्रक्रिया में तेजी लाना आवश्यक है।” इससे पहले भी उन्होंने मुंबई में वायरस के बारे में लोगों के बीच जागरूकता की कमी के बारे में ट्वीट किया था। उन्होंने पिछले हफ्ते लिखा था, मुंबई की सड़कों पर बिना मास्क के फेरीवाले, जॉगर्स, दुकानदार। उफ्फ। लोग सेल्फ रेगुलेट नहीं कर सकते। फिर वे क्यों शिकायत करते हैं कि कोविड-19 फैल रहा है? अधिकारी कितना कर सकते हैं?

फातिमा सना शेख में कोरोना वायरस की पु‎ष्टि, इंस्टा पर स्टोरी की साझा
अभिनेत्री फातिमा सना शेख कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने सोशल मी‎डिया के ज‎रिये यह जानकारी दी। फा‎तिमा ने एक पोस्ट करते हुए ‎बताया ‎कि उन्होंने खुद को घर में अलग-थलग कर लिया है और लोगों से प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “मैं कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव निकली। इस समय सभी सावधानियों और प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। आप सबकी शुभेच्छाओं और चिंता के लिए धन्यवाद। सुरक्षित रहें दोस्तो।” बता दें ‎कि फिल्म “दंगल” में फातिमा के पिता की भूमिका निभा चुके अभिनेता आमिर खान भी कोविड-19 पॉजिटिव हो चुके हैं। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों में रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन, विक्रांत मैसी, परेश रावल, मिलिंद सोमन, आर. माधवन और रोहित सराफ सहित कई बॉलीवुड हस्तियां करोना की चपेट में आ चुके हैं।

अक्षय कुमार ने “राम सेतु” में अपने फर्स्ट लुक ‎किया साझा
अभिनेता अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर अपनी अगली फिल्म “राम सेतु” से अपने फर्स्ट लुक को साझा किया है। अभिनेता ने इस फिल्म के लिए शूटिंग करनी शुरू कर दी है। अक्षय ने “राम सेतू” को अपनी खास ‎फिल्मों से एक बताया है। ‎फिल्म के बारे में अक्षय ने खुलासा किया है कि वह फिल्म में एक आर्कियोलॉजिस्ट का किरदार निभा रहे हैं। अभिनेता इसमें लंबे बालों और आंखों में चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। उन्होंने प्रशंसकों से अपने लुक पर प्रतिक्रिया मांगी है। शेयर तस्वीर के साथ ऐक्टर ने ‎लिखा ‎कि “मेरी सबसे खास फिल्मों में से एक के बनने का सफर आज से शुरू होता है। हैशटैगरामसेतु की शूटिंग शुरू होती है। फिल्म में एक आर्कियोलॉजिस्ट के किरदार में हूं। इस लुक पर आपके विचार जानना चाहूंगा क्योंकि मेरे लिए यह हमेशा से काफी मायने रखा है।”

9 अप्रैल को ‎रिलीज होगी मराठी ‎फिल्म “वेल डन बेबी”
अमृता खानविलकर की ‎फिल्म मराठी फिल्म “वेल डन बेबी” 9 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का एक मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में पुष्कर जोग और वंदना गुप्ते भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का प्रीमियर गुड़ी पाड़वा स्पेशल के तौर पर होगा। अपनी फिल्म के बारे में अमृता बताती हैं ‎कि “यह दिल छू लेने वाली फिल्म है। यह एक ऐसी मनोरंजक फिल्म है जो आपको हंसाएगी भी साथ ही साथ आपको भावुक भी कर देगी।” इस फिल्म से निर्देशन में डेब्यू कर रहीं प्रियंका तंवर ने कहा ‎कि उन्हें फिल्म की शूटिंग में बहुत मजा आया। वह बताती हैं, “यह मराठी इंडस्ट्री के कुछ बेहतरीन लोगों के साथ काम करने का अच्छा अनुभव था। साथ ही यह एक अपरंपरागत आधुनिक समय की कहानी है जिसका परिवार के सभी लोग आनंद ले सकते हैं। मुझे खुशी है कि दर्शक गुड़ी पाड़वा पर यह फिल्म देख सकेंगे।”

Previous articleइरफान खान को याद करते हुए भावुक हुए आयुष्मान -बेटे बाबिल से मिले, शेयर की कविता
Next articleस्वास्थ्य मंत्री ने पत्रकारों को भी कोरोना टीकाकरण में शामिल करने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here