नस आयर्स । महान फुटबॉलर डियागो माराडोना की मौत पर उनकी बेटी ने सवाल उठाते हुए आरोप लगया है है कि डॉक्टर की लापरवाही से ही उनकी जान गयी थी। माराडोना की बेटी ने आरोप लगाया था कि डॉक्टरों ने सही दवा नहीं दी। इसी कारण से ही माराडोना की जान गई। इसके बाद पुलिस ने माराडोना के डॉक्टर के यहां जानकारी हासिल करने के लिए छापा मारा।
पुलिस ने माराडोना के डॉक्टर लीयोपोल्डो लुके के क्लिनिक और घर पर यह छापेमारी की। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि माराडोना के इलाज के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं हुई है। माराडोना के परिवार और वकीलों का मानना है कि डॉक्टर ने इलाज के दौरान लापरवाही की थी। इसी वजह से उनकी मौत हुई। 60 वर्ष के माराडोना का 25 नवंबर को दिल का दौरा पड़ने से घर पर ही निधन हो गया था। वहीं गत नवंबर महीने की शुरुआत में ही माराडोना के दिमाग की सर्जरी हुई थी। माराडोना के वकील मटियास मोरला ने इस मामले में विस्तृत जांच की मांग की है। मोरला ने कहा है कि माराडोना के घर एम्बुलेंस पहुंचने में 30 मिनट से भी ज्यादा का समय लग गया था। उन्होंने कहा कि अस्पताल ने भी लापरवाही बरती थी।














