मुंबई। महाराष्ट्र में मंगलवार को पिछले 24 घंटे में 895 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। यह एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। पूरे देश में महाराष्ट्र से ही सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। यहाँ मंगलवार को 24 घंटे में 66,358 नए मामले दर्ज किए गए। इससे एक दिन पहले कोरोना मामले कम होकर 48,700 पहुंच गए थे। महाराष्ट्र में अभी 6,72,434 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक 2,62,54,737 लोगों के टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 44,10,085 पॉजिटिव निकले हैं। आज 67,752 मरीजों ने कोरोनावायरस को मात देकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना वायरस से 36,69,548 लोगों की मौत हो गई है।
राज्य की राजधानी मुंबई में 4,014 कोरोना वायरस के नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही मुंबई में 59 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो गई। यहां पॉजिटिविटी रेट 13 फीसदी से ज्यादा पर बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में 30,428 लोगों की जांच की गई थी। सोमवार को मुंबई में 28,000 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें से 3,876 लोग पॉजिटिव निकले हैं।
इस बीच महाराष्ट्र में सोमवार को पांच लाख से अधिक लोगों को कोविड​​-19 रोधी टीका दिया गया जो कि अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा है। यह जानकारी राज्य सरकार ने दी। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘महाराष्ट्र सरकार ने कल 5,34,372 लोगों का टीकाकरण किया।’ उन्होंने कहा कि सोमवार को 4,678 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई जबकि 12,179 को दूसरी खुराक मिली।

Previous articleभारत में और विकराल हुआ कोरोना एक दिन में 3285 लोगों को लीला 3.62 लाख नए केस
Next articleचुनाव ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की मौत पर आयोग से हाईकोर्ट का सवाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here