गोड्डा। झारखंड के गोड्डा के पोडैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के देवडांड पीएचसी अंतर्गत एक गांव की महिला को दो बार वैक्सीनेशन कर दिया है। यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद प्रकाश में आया है। देवडांड एरिया की रहने वाली महिला बुलबुल दत्त का कहना है कि उसके द्वारा कई बार स्वास्थ्य कर्मियों को बताए जाने के बाद भी उसे दोबारा वैक्सीन लगा दिया है। पति संजय दत्त के अनुसार, दरअसल में वाक्या यह है कि एएनएम द्वारा दस मिनट के अंतराल पर ही इस महिला को कोविड वैक्सीन का दो डोज दे दिया है। एक महिला को एक ही दिन कोविड का डबल डोज दे दिये जाने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह मामला चर्चा का बिषय बन गया है। देवडांड़ पंचायत भवन में बुलबुल दत्त इंजेक्शन लेने जाती हैं। महिला को एक डोज इंजेक्शन दिया हैं और ऑब्जरवेशन में महिला को बिठा दिया जाता हैं। थोड़ी देर बाद फिर से महिला का नाम पुकारा जाता हैं। महिला एएनएम के पास जाती हैं, एएनएम उसे फिर से वैक्सीन लगाती हैं। बुलबुल दत्त कहती हैं कि उसे वैक्सीन लग चुका है पर उसकी बात नही मानी जाती और एक और वैक्सीन का डोज उसे लगा दिया जाता हैं। इस घटना के बाद महिला सहम जाती हैं कि उसे दो बार वैक्सीन लगा गया हैं। उसके पति संजय दत्त का कहना है कि पंचायत भवन के अंदर उसकी पत्नी को महिला वाले लाइन में लगाया गया था। वे बाहर खडे थे। इस वजह से वहां पर रहकर भी पत्नी को दोबारा वैक्सीन लगने से रोक नहीं पाये। इधर, इस मामले में स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को दूरभाष पर संपर्क साधा गया। लेकिन रविवार की छुट्टी होने के कारण किसी भी पदाधिकारी से इस मामले में कोई कमेंट नहीं मिल पाया है।

Previous articleमेट्रो के कंस्ट्रक्शन साइट पर कई और वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाएंगे
Next articleमलाड में प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here