ग्वालियर आम आदमी पार्टी यूथ विंग के जिला अध्यक्ष कृष्णा कुशवाहा ने बताया कि प्रदेश में आए दिन महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं बढ़ते अपराधों को रोकने हेतु आम आदमी पार्टी यूथ विंग संभागीय अध्यक्ष हिमांशु चौहान के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा हेतु अभियान की शुरुआत की गई है आम आदमी पार्टी यूथ विंग की टीम द्वारा महिलाओं लड़कियों की सुरक्षा के लिए पोस्टर जारी किया गया है जिसमें इस बात का संदेश है कि किसी भी महिला और लड़कियों को अगर कोई भी व्यक्ति परेशान करता है तो वह यूथ विंग से संपर्क करें यूथ विंग के साथी महिलाओं लड़कियों की हर संभव मदद करेंगे तथा यूथ विंग ने अपने अभियान के तहत 20 वकीलों की टीम को नियुक्ति कर दी है जो महिलाओं को निशुल्क कानूनी परामर्श देकर उनकी सहायता करेंगे
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्णा कुशवाहा जिला अध्यक्ष यूथ विंग , जिला उपाध्यक्ष दीपक चोखोटिया, आयुष कुशवाह, रवि प्रताप चौहान , दीपक मौर्य, गौरव चोखोटिया ,,लोकेंद्र सिंह, नवीन कुशवाह, आदि लोग उपस्थित रहे।

Previous articleनारी शक्ति की सफाई में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है : संभागीय आयुक्त अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर निगम की सभी महिला सफाई कर्मचारियों का हुआ सम्मान
Next articleयुवा महिला निवेशक उच्च जोखिम, ज्यादा रिटर्न वाली संपत्तियों में करती हैं निवेश: सर्वे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here