नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को बधाई दी और कहा कि भारत को उनकी तमाम उपलब्धियों पर गर्व है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मैं अदम्य नारी शक्ति को सलाम करता हूं। महिलाओं की तमाम उपलब्धियों पर देश को गर्व है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। देश की महिलाएं सभी क्षेत्रों में उपलब्धियों के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। आइए आज के दिन हम सब, महिलाओं व पुरुषों के बीच असमानता पूर्णतया समाप्त करने का सामूहिक संकल्प लें।
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में काम करना हमारी सरकार के लिए सम्मान की बात है। प्रधानमंत्री मोदी अक्सर अपने संबोधनों में जिक्र करते हैं कि उनकी सरकार की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के केंद्र में महिलाएं हैं। इस संदर्भ में वह रसोई गैस की आपूर्ति, जन धन योजना के तहत बैंक खाते खोलना, हर घर शौचालय बनाए जाने की योजनाओं का उल्लेख करते हैं।

Previous articleआंखों पर पट्टी बांध 155 फीट ऊंचे पहाड़ से नीचे उतरी दो बच्चों की मां
Next articleभाजपा के तीन नए सदस्यों ने उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here