नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह, गोलकीपर मीर रंजन नेगी और गुरबख्श सिंह को हॉकी इंडिया की प्रदेश सदस्य ईकाइयों की मास्टर्स समिति में शामिल किया गया है। इस समिमि का काम देश में मास्टर्स हॉकी का विकास और प्रचार होगा रहेगा। हॉकी इंडिया ने कहा कि इस पहल के तहत सभी आयुवर्गों (महिला और पुरूष) में मौके दिये जायेंगे जिससे उम्र की बाधा को दूर करके खिलाड़ी अपने शौक को बनाये रखें।मार्च में हॉकी इंडिया ने दुनिया भर के 38 अन्य राष्ट्रीय संघों से मिलकर विश्व मास्टर्स हॉकी की सदस्यता ली थी। यह अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा मान्यता प्राप्त एकमात्र ईकाई है और दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स हॉकी के आयोजन का इसे ही अधिकार है।हॉकी इंडिया ने सभी प्रदेश सदस्य ईकाइयों से पूर्व राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की प्रदेश स्तरीय समितियों के गठन का आग्रह किया है।समिति का पहला काम विभिन्न आयुवर्ग के मास्टर्स खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया सदस्य ईकाइयों के पोर्टल पर रजिस्टर कराना होगा। हॉकी इंडिया की मास्टर्स समिति के अध्यक्ष हरबिंदर सिंह जबकि आर पी सिंह समन्वयक होंगे।इसमें बी पी गोविंदा, जगबीर सिंह, ए बी सुबैया, सुरिंदर कौर और एम रेणुका लक्ष्मी को भी शामिल किया गया है।

Previous article टोक्यो ओलंपिक खेल सकेगी ऑस्ट्रेलियाई तैराक शायना
Next article इनफिनिक्स कर रही सस्ते फोन ऑफर -कीमत है 8 हज़ार से भी कम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here