मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की मिस्टर इंडिया अपने जमाने की समय से आगे की फिल्म मानी जाती है। शेखर कपूर के निर्देशन में बनी मिस्टर इंडिया को दर्शकों को खासा प्यार मिला था। उस फिल्म को देखने के बाद कई ऐसे लोग थे जो मिस्टर इंडिया की तरह गायब होना चाहते थे। फिल्म का लोगों पर काफी असर देखने को मिला था। अब सोशल मीडिया पर एक लड़की ने शेखर कपूर के सामने ऐसी मांग रख दी है कि उन्हें भी जवाब देना मुश्किल हो रहा है। एक पिता ने अपनी बेटी की तरफ से सोशल मीडिया पर लिखा है- मेरी बेटी को मिस्टर इंडिया काफी पसंद है। वो मुझसे कह रही है कि मैं मिस्टर इंडिया बन चीन से क्यों नहीं लड़ सकती। अब वैसे तो ये सवाल अपने आप में ही काफी मासूम और फनी है। सोशल मीडिया पर लोग बच्ची की हिम्मत और राष्ट्रभक्ति की तारीफ कर रहे हैं।
लेकिन खुद शेखर कपूर ने भी इस बच्ची को जवाब दिया है। उन्होंने अपने ही अंदाज में रिएक्ट करते हुए लिखा है- जब आपकी बेटी बड़ी हो जाएगी, मैं उसे अदृश्य होने का रहस्य भेज दूंगा जो मिस्टर इंडिया इस्तेमाल किया करता था। अब शेखर कपूर का ये जवाब सभी का दिल जीत रहा है। शेखर कपूर का उस बच्ची का यूं उत्साह बढ़ाना प्रशंसकों को पसंद आ रहा है। वैसे शेखर कपूर के इस रिएक्शन पर उस बच्ची के पिता ने भी खुश होकर रिएक्ट किया है। उनके पिता ट्वीट में कहते हैं- शुक्रिया सर, मैं आपके सीक्रेट का इंतजार करूंगा जिससे मेरी बेटी मिस्टर इंडिया बन सके। मालूम हो कि मिस्टर इंडिया में अनिल कपूर संग श्रीदेवी, सतीश कौशिक, अनू कपूर जैसे कई दिग्गज कलाकारों ने काम किया था। फिल्म के सीक्वल पर ही चर्चा तेज चल रही है।

Previous articleमुंबई में तेज बारिश, बांद्रा और महालक्ष्मी इलाकों में क्रमश: 201 और 129 मिमी बारिश
Next articleफर्जी पायलट मामले में अमेरिका ने पाक एयरलाइन की नई उड़ानों पर लगाई रोक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here