नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत लाने की कोशिशें जारी हैं। मेहुल चोकसी की पत्नी ने उसके डोमिनिका में पकड़े जाने की घटना और मुसीबत में फंसे पति के साथ हुई इस गड़बड़ी के पीछे एक रहस्यमय महिला की भूमिका की ओर इशारा किया है। मेहुल की पत्नी ने दावा किया है कि मिस्ट्री गर्ल ने चोकसी को भारत लाने के लिए एक जाल बिछाया है। बता दें कि बीते दिनों चोकसी डोमिनिका में अवैध प्रवेश के आरोप में पकड़ा गया था। डोमिनिकाई अदालत ने मेहुल चोकसी को एंटीगुआ से डोमिनिका में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोपों का सामना करने का आदेश दिया है। इस बीच मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति ने गुरुवार को एक सनसनीखेज दावा किया। उसने बताया कि बारबरा नाम की मिस्ट्री गर्ल ने चोकसी को भारत वापस लाने के लिए एक जाल बिछाया है। अगस्त 2020 में एंटीगुआ में हमारे घर के सामने एक आवास किराए पर लेने के बाद उसने हमारे जीवन में प्रवेश किया। उसने ही मेहुल को एंटीगुआ से भगाया। प्रीति ने दावा किया कि मेहुल चोकसी को डोमिनिका लाने वाली नाव कोबरा टूर्स चलाती है। उसने कहा कि इस नाव के चालक दल में दो पंजाबी पुरुष थे। उन्होंने कहा कि रविवार 23 मई को मेहुल चोकसी बारबरा के साथ डिनर करने के लिए कार में घर से निकला था। मुझे नहीं पता कि उसका असली नाम क्या है-बारबरा जोसेफ, बारबरा जेसीक या बारबरा सी? वह समय-समय पर हमारे बगल वाले अपार्टमेंट में रुकी। वह हमसे पिछले साल 2 से 7 अगस्त के बीच पहली बार मिली थी। प्रीति ने कहा कि बारबरा ने मेहुल चोकसी से उसे उसके घर से पीक करने को कहा था कुछ मिनट बाद, आठ से 10 लोग अंदर आए। उसे ले जाया गया। उन्होंने आगे कहा कि मेहुल ने मुझे बताया कि नाव पर भारतीय मूल के दो व्यक्ति थे। उनके नाम गुरजीत और गुरमीत थे। उनमें से एक ने कहा कि वह पंजाबी वीडियो में काम करता है विवेक नाम का दूसरा आदमी खाना लाता था।

Previous articleहाईकोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायधीश पर जूता फैंकने के आरोपी को डेढ़ साल की सजा
Next articleड्रैगन को डोनाल्ड ट्रंप ने फिर घेरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here