मुंबई। मुंबई में डीआरआई ने 283 किलो हेरोइन जब्त की है। डीआरआई के मुताबिक, जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2000 करोड़ रुपये है।
यह ड्रग्स ईरान से समंदर के रास्ते मुंबई लाई गई थी। मुंबई लाई गई हेरोइन की खेप पंजाब जाने वाली थी, लेकिन नवी मुंबई में जवाहर लाल नेहरू पोर्ट पर इसे पकड़ लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पंजाब के तरण तारण के रहने वाले प्रभजीत सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। साथ में मध्यप्रदेश से दो और आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। जब्त हेरोइन 2 कंटेनरों में टेल्कम स्टोन के साथ छुपाकर लाई गई थी, लेकिन डीआरआई की नजर उस पर पड़ गई। गिरफ्त में आए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Previous articleगुना में 20 वर्षीय युवक ने तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया
Next articleकोरोना, ब्लैक फंगस के बाद अब एक और बीमारी का कहर, गल रही हैं हड्डियां – महाराष्ट्र में अबतक तीन मामले सामने आये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here