मुंबई। मुंबई लोकल में जहरीली गैस से हमले की आतंकी साजिश रचने की चौंकाने वाली जानकारी सामने आने के बाद रेलवे सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि हाल ही में दिल्ली में छह आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद से मुंबई समेत सभी बड़े शहरों में सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर है. मुंबई में एटीएस और क्राइम ब्रांच ने शनिवार सुबह एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है. वहीं अब यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पूछताछ में ये बात सामने आई है कि आतंकियों ने मुंबई लोकल पर जहरीली गैस से हमला करने की साजिश रची है। इस पृष्ठभूमि में खुफिया विभाग ने रेलवे पुलिस को अलर्ट जारी किया है। तब से, रेलवे की सुरक्षा को काफी बढ़ा दिया गया है। इससे पहले हाल ही में दिल्ली पुलिस ने ६ आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इन आतंकियों से नई जानकारियां सामने आ रही हैं। उनलोगों ने मुंबई लोकल को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। इसके लिए मुंबई लोकल की रेकी भी की गई। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच और एटीएस की संयुक्त टीम ने एक और संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. जाकिर नाम के शख्स को जोगेश्वरी से गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किए गए जान मोहम्मद अली शेख के मुंबई कनेक्शन का खुलासा किया था। आतंकियों की हो रही गिरफ़्तारी से एक बार फिर यह लग रहा है कि आतंकियों की नापाक नजर एक फिर मुंबई पर है.