मेरठ। यूं तो पूरे देश में ओलम्पिक जीतो की गूंज है। लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में खिलाड़ियों के साथ-साथ आम नागरिक भी टोक्यो जा रहे प्लेयर्स के उत्साहवर्धन में जुटे हैं। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए मेरठ में ख़ास पहल की गई है। यहां के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। खिलाड़ियों के मॉटिवेशन के लिए पूर्व ओलम्पियन भी पहुंचकर जय हिंद का नारा बुलंद कर रे हैं। यहां के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में जहां पूर्व ओलम्पियन की कामयाबी की गाथा से दीवारे रंगी जा रही हैं तो वहीं सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है, जहां जय हिंद का नारा बुलंद हो रहा है। वेस्ट यूपी की धरती के खिलाड़ी इस बार टोक्यो ओलम्पिक में इतिहास रचने को बेताब हैं।
मेरठ के शूटर सौरभ चौधरी रेस वॉकर प्रियंका गोस्वामी अन्नू रानी वंदना कटारिया और पैरा खिलाड़ी विवेक चिकारा से लोगों को खास उम्मीदे हैं। बुलंदशहर के तीन खिलाड़ी गौतम बुद्ध नगर के एक खिलाड़ी और सम्भल के एक खिलाड़ी से लोगों को ख्वाहिश है कि वो पदक जीतकर ही लौटें। ओलम्पिक में हिस्सा ले चुकी जूडो खिलाड़ी गरिमा चौधरी जब सेल्फी प्वाइंट पहुंची तो सभी ओलम्पिक जीतो का नारा बुलंद करने लगे। यही नहीं अब मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम की दीवारों पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों की कामयाबी की गाथा भी कही जाएगी। पदकवीरों की कामयाबी स्टेडियम की दीवारों पर भी दर्शायी जाएगी। क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी का कहना है कि ये कदम खिलाडिय़ों की नर्ई पौध के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगा। शूटिंग, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, वुशू, कबड्डी, तीरंदाजी, हाकी, क्रिकेट, कुश्ती, बाक्सिंग आदि खेलों में वर्तमान व पूर्व खिलाडिय़ों की उपलब्धियां कैलाश प्रकाश स्पोट्र्स स्टेडियम में सुशोभित होंगी। इनमें खिलाडिय़ों की तस्वीरों के साथ उनकी उपलब्धियां भी लिखी जाएंगी। वहीं कोच गौरव त्यागी का कहना है कि इस बार यकीनन देश का तिरंगा टोक्यो में शान से लहराएगा। गौरव का कहना है कि वेस्ट यूपी इस बार ओलम्पिक में इतिहास रचेगा।

Previous articleनए मंत्रालय मिनिस्ट्री ऑफ कोऑपरेशन का सीएम योगी ने किया स्वागत -यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का एक और प्रमाण है
Next articleबीजेपी किसान मोर्चा के कामेश्वर सिंह बोले- राकेश टिकैत नकली किसान -कृषि बिल के फायदे बता नकली किसानों के झूठ को करेंगे बेनकाब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here