मैनपुरी किशनी बसैत में एक घर में घुसे चोर को लोगों ने दबोच लिया।ग्रामीणों ने उसे कमरे में बन्द कर लिया वहीं एक चोर फरार हो गया।पुलिस दूसरे चोर की तलाश कर रही है।

थाना क्षेत्र के बसैत में नितिन शाक्य पुत्र नवलकिशोर शाक्य का मकान है।मंगलवार को उनके मकान में चोरी के इरादे से दो चोर घुस गए।आवाज होने पर चोर धक्का मारकर घर से भागने लगा जिसे परिजनों ने दबोच लिया।वहीं घर के पास सड़क पर बाइक से खड़ा चोर भाग जाने में कामयाब रहा।लोगों ने चोर की पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी।थानाध्यक्ष अजीत सिंह चोर को पकड़कर थाने ले आये।पकड़े गए चोर ने अपना नाम उज्ज्वल सक्सेना पुत्र राजू सक्सेना निवासी नगला बरी थाना विशुनगढ़ जिला कन्नौज व फरार साथी का नाम उमेश पुत्र विजय शाक्य निवासी सरैया थाना विशुनगढ़ जिला कन्नौज बताया है।मकान स्वामी नितिन शाक्य ने बताया कि घर में आलमारी में रखे 17 हजार रुपये गायब हैं।वहीं परिजनों की सतर्कता से घर में रखा जेबर बच गया।पुलिस पकड़े हुए चोर को साथ लेकर फरार चोर की तलाश में गयी है।

Previous articleकमिश्नर श्री आशीष सक्सेना कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये विशेष मुहिम चलाई जाए – आईजी श्री मनोज शर्मा, गूगल मीट के माध्यम
Next article31 दिसंबर 2020

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here