नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल में पहला और बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। फेरबदल में कई मंत्रियों को प्रोन्नति भी मिलने के आसार हैं तो कुछ की छुट्टी भी हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, मोदी कैबिनेट के इस फेरबदल में कुछ पांच किस्म के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फेरबदल को लेकर सत्ता के गलियारों में जो अनुमान लगाए जा रहे हैं, उनमें अच्छा प्रदर्शन करने और क्षेत्रीय समीकरणों के चलते कई राज्यमंत्रियों को प्रोन्नति, खराब प्रदर्शन करने वाले कई मंत्रियों की छुट्टी, नए चेहरों को जगह, सहयोगी दलों की फिर से एंट्री तथा कई मंत्रियों के विभागों का बोझ कम किया जाना शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, संभावना व्यक्त की जा रही है कि कई मंत्रियों को प्रोन्नत किया जा सकता है। इनमें ऊर्जा मंत्री आर.के.सिंह, उर्वरक राज्यमंत्री मनसुख मंडाविया, कार्मिक राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह, पर्यावरण राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो के नामों की चर्चा में है। क्षेत्रीय एवं जातीय समीकरणों के आधार पर कुछ और राज्यमंत्रियों को भी प्रोन्नत किया जा सकता है। खराब कार्य करने वाले कई मंत्रियों को हटाया जा सकता है। पिछली समीक्षा बैठकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं कह चुके हैं कि कड़े फैसले लेने होंगे। जिसका स्ष्ट संदेश यह है कि खराब कार्य करने वाले मंत्रियों को आगे जारी नहीं रखा जा सकता।
कई कैबिनेट मंत्रियों के दो या इससे ज्यादा मंत्रालय हैं। ऐसे मंत्रियों के विभाग कम किए जा सकते हैं। 9 मंत्री ऐसे हैं जो एक से अधिक विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। फेरबदल में चौथा अहम बदलाव नए चेहरों के रूप में होगा। पार्टी से कई नये चेहरों को राज्यों के चुनावों या अन्य कारणों के चलते कैबिनेट में जगह दी जाएगी। 5वा जो अहम बदलाव होगा, वह सहयोगी दलों की कैबिनेट में फिर से एंट्री होने जा रही है। इसमें जदयू, अपना दल, लोजपा तथा कुछ अन्य छोटे दलों को एंट्री मिल सकती है।
दरअसल, मोदी कैबिनेट फिलहाल 53 मंत्री शामिल हैं, जबकि उसमें अधिकतम 81 मंत्री रह सकते हैं। इस तरह से देखा जाए तो पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में अभी 28 और मंत्री बनाए जाने की संभावना है। बता दें कि आज 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी और शाम 6 बजे नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण का समारोह हो सकता है।

Previous articleदिलीप कुमार ने 98 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, पीएम मोदी ने जताया शोक
Next articleनहीं रहे अभिनेता दिलीप कुमार 98 साल की उम्र में ट्रेजेडी किंग का निधन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here