- देश में 69 लाख के पार हुए कोरोना केस, 24 घंटे में 70496 नए मरीज, 964 मौतें
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या अब 69 लाख 6 हजार 152 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 70 हजार 496 नए मामले मिले। 24 घंटे में 964 लोगों की जान गई। मरने वालों की कुल संख्या अब तक 1 लाख 6 हजार 490 हो चुकी है। गुरुवार को 77,248 लोग रिकवर हुए। अब तक 59 लाख 6 हजार 69 मरीज रिकवर हो चुके हैं। देश के एक्टिव केस में कमी आई है। ऐसे मरीजों की संख्या फिलहाल 8 लाख 93 हजार 592 है। आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में अब हर रोज 75 से 80 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं।
अगर यहीं रफ्तार रही तो नवंबर के पहले हफ्ते में भारत दुनिया का सबसे ज्यादा संक्रमण वाला देश हो जाएगा। मौजूदा केस की संख्या के अनुसार 7 नवंबर तक देश में 91 लाख 70 हजार से ज्यादा मामले होंगे, जबकि अमेरिका में हर रोज 40 से 45 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। इस लिहाज से यहां 7 नवंबर तक 91 लाख 50 हजार केस होंगे।
महाराष्ट्र में गुरुवार को 13 हजार 397 केस आए। 15 हजार 575 मरीज ठीक हुए और 358 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 14 लाख 93 हजार 884 केस आ चुके हैं। इनमें से 12 लाख 12 हजार 16 ठीक हो चुके हैं। 2 लाख 41 हजार 986 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 39 हजार 430 मरीजों की मौत हो चुकी है। बिहार में बीते दिन कोविड-19 के 1244 केस आए। 1006 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1 लाख 92 हजार 671 केस आ चुके हैं। इनमें से 1 लाख 80 हजार 357 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 929 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 11 हजार 384 मरीजों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या 3 लाख के पार पहुंच गई है।
मरीजों की संख्या एक लाख के पार पहुंचने में 126 दिन लगे थे, लेकिन फिर एक से दो लाख होने में सिर्फ 65 दिन लगे। गुरुवार को 2726 मामले सामने आए और कुल मरीजों की संख्या 3 लाख के पार 3,00,833 पहुंच गई। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 3133 केस आए। 3690 मरीज ठीक हो गए। 45 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 4 लाख 27 हजार 459 केस आ चुके हैं। 3 लाख 78 हजार 662 मरीज ठीक हो चुके हैं। 42 हजार 552 का इलाज चल रहा है, जबकि 6245 की मौत हो चुकी है।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, 8 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 8 करोड़ 44 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट करीब सात फीसदी है। मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1।54% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 13% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 85% पर है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 3 करोड़ 67 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 10 लाख 66 हजार (2।90%) लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 2 करोड़ 76 लाख (75%) से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। पूरी दुनिया में 80 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।














