मदरलैंड संवाददाता,

सीवान ।भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्द्रविजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव के नेतृत्व में शहर स्थित जेपी चौक पर चीन के साथ हिसक झड़प में शहीद हुये भारतीय जवानों की शहादत पर बुधवार की शाम श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। मौके पर भाजयुमो पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ मोमबत्ती जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने बताया कि चीन हमे 1962 वाला भारत समझने की गलती ना करे यह 2020 वाला आत्मनिर्भर भारत है। घर में घुसकर मारना जानता है। हैप्पी यादव ने सीवानवासियों से अपील किया कि चीनी सम्रागी का बहिष्कार होना चाहिए। यही हमारे जवानों की सच्ची श्रद्धांजलि होगीं। साथ में जिला प्रवक्ता मुकेश सिंह कुशवाहा, महामंत्री त्रिलोकी पटेल, राजेश कुमार बाड़ी,उपाध्यक्ष अजीत कुमार चौरसिया, नीतीश कुशवाहा, सोनू सिंह,संतोष यादव,दीपू तिवारी, कोषाध्यक्ष विकास यादव,मंत्री रमन कुमार उर्फ बंटी सिंह,धुरेद्रर यादव,रॉकी साह मीडिया प्रभारी मुन्ना यादव,नगर अध्यक्ष श्रवण गृप्ता व भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Previous articleशहर में विभिन्न जगहों पर जलजमाव से बिफरे विधायक 
Next articleमहराजगंज विधायक ने जन संवाद कार्यक्रम से जुड़ने के लिये लोगों से की अपील

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here