सीवान ।‌शहर के महादेवा ओपी थाना के मालवीय चौक के समीप एक युवक को गुरुवार को कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। सूत्रों के मुताबिक पूर्व महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी के घर में किराए के मकान में रह रहे इनकम टैक्स इंस्पेक्टर ने रांची के युवक हर्षित सिंह की पीट-पीटकर हत्या की है।घटना का अंजाम पुलिस इंस्पेक्टर अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर दिया है। वहीं सूचना पाकर महादेवा ओपी थाने की पुलिस पहुंच गई है और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस के संदेह के दायरे में मृ्तक का रूम पार्टनर भी है।आपको बता दें कि मृतक रांची के रमेश कुमार सिंह का पुत्र हर्षित कुमार सिंह (24) बीटेक का छात्र हैं। हत्या का आरोप इनकम टैक्स इंस्पेक्टर पर है। बताया जाता हैं की हर्षित कल पटना से सीवान अपने मित्र प्रीतम कुमार मिश्रा के पास आया था। वहीं हर्षित के मृत्यु की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

Previous articleसिमरी नगर पंचायत में एक कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप
Next articleभूसी टोला में पिस्टल के साथ तीन गिरफ्तार,मामले की जांच में जुटी पुलिस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here