बागपत । उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बीएससी के एक छात्र ने सीएम योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़कर पत्नी वापस दिलवाने की गुहार लगाई है। युवक का आरोप है कि उसने ऊंची जाति की लड़की से लव मैरिज की थी, बाद में पत्‍नी के परिजन उनको उठा ले गए। पिछले काफी समय से युवक का पत्नी से सम्पर्क नहीं हो पाया है। उसका यह भी आरोप है कि लड़की के परिजन उसकी भी हत्या करने की धमकी दे रहे हैं।
पत्नी की तलाश कर थक चुके पीड़ि‍त पति ने पत्नी के साथ का वीडियो भी वायरल किया है, जिसमें वह शादी के बाद परिजनों से जान का खतरा बता रहे हैं। लड़का और लड़की बागपत के मुकंदपुर ओवटी गांव के रहने वाले हैं। लड़के का नाम कुलदीप है और लड़की का नाम प्रिया है। दोनों में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने 2 महीने पहले घर से फरार होकर कोर्ट मैरिज कर ली थी। दोनों साथ रह रहे थे। आरोप है कि कुछ दिन पहले महिला के परिजन उनको बहला-फुसलाकर घर ले आये। जिसके बाद से दोनों का संपर्क नहीं हो पाया है। लड़के का आरोप है कि पुलिस भी उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। जिस कारण वह दर बदर की ठोकर खा रहा है और अपनी पत्नी की तलाश कर रहा है। लड़के ने बताया कि वह है छोटी जाति से है और लड़की ऊंची जाति से है इसलिए परिजनों ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। उसने आशंका जाहिर की है कि उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई है।

Previous article बिहार में फिलहाल नहीं होगा मंत्रिमंडल का विस्तार
Next article हिमाचल के सांगला में खाई में गिरी बोलेरो, 2 युवकों की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here