अररिया। पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात के 79 वें संस्करण को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने अपने फ़ारबिसगंज स्थित निवास पर युवाओं संग रेडियो पर सुना एवं उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि पीएम मोदी ने अपने मन की बात में टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाने के लिए विक्ट्री पंच के साथ चीयर करने की अपील लोगों से की तो कारगिल शहीदों को भी याद करते हुए कहा कि जो देश के लिए तिरंगा उठाता है। ऐसे लोगों की देश भक्ति की भावना हमें जोड़ती है। कारगिल विजय दिवस सेना के शौर्य का प्रतीक बताया और देशवासियों से कारगिल की गाथा जरूर पढ़ने और वीरों को नमन करने का आह्वान किया। उन्होंने 15 अगस्त को आजादी के 75 साल पूरे होने पर नेशन फर्स्ट ऑलवेज फर्स्ट का नारा भी दिया। इस अवसर पर देश भर में चलाए जा रहे अमृत महोत्सव की विस्तार पूर्वक चर्चा की। कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि जिस आजादी के लिए देश ने सदियों इंतज़ार किया उसके 75 वर्ष होने के हम साक्षी बन रहे है। साथ ही कहा कि गांधी के भारत छोड़ो अभियान की तर्ज पर देश के लोग भारत जोड़ो अभियान चलाएं। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि अपने मन की बात के जरिये देश वासियों को संबोधित करते हुए पीएम ने तमिलनाडु प्रदेश के नीलगिरी में amburx प्रोजेक्ट की चर्चा की तो मद्रास के 3d प्रिंटेड हाउस को बड़ा इनोवेशन बताया। उन्होंने लखीमपुर खीरी में केले से फाइबर बनाने के काम का भी जिक्र किया तो चंडीगढ़ में वैक्सिनेशन कराने वाले को मुफ्त में स्टॉल लगाकर छोले भटूरे खिलाने वाले संजय राणा और मणिपुर में सेब उगाने की कोशिश की तारीफ की। उन्होंने वोकल फ़ॉर लोकल पर जोर देते हुए लोगों से खादी ओर हैंडलूम का इस्तेमाल करने की अपील की। इस मौके पर राकेश साह रवि साह प्रतीक कुमार, प्रज्वल कुमार, ऋतिक राय, रोहित साह, कृष्णा, प्रेम कुमार, विशाल साह, शशि कुमार आदि मौजूद थे।

Previous articleबरौनी से पटना व दानापुर तथा आरा एवं सासाराम के मध्य मेमू/डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन पूर्व मध्य रेल द्वारा 26 जुलाई से अगली सूचना तक होगा परिचालन
Next article26 जुलाई 2021

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here