एजेंसी

डकार (एजेंसी)। उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया में सप्ताह के अंत में संदिग्ध इस्लामिक जिहादियों ने संयुक्त राष्ट्र के एक हेलीकॉप्टर पर अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति मोहम्मद बुहारी ने हमले के लिए कट्टरपंथी समूह बोको हराम से जुड़े आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया और इसके कड़े परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की चेतावनी भी दी। राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा, ‘बोको हराम के आतंकवादी स्पष्ट रूप से पूरी तरह पिछड़ चुके हैं और अब मासूम नागरिकों, संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं पर हमले बढ़ा रहे हैं। यह अपनी नाकामी को छुपाने और खुद को मजबूत दिखाने की उनकी निराशा को प्रदर्शित करता है।’
उत्तर पश्चिम नाइजीरिया में सहायता समूहों की सुरक्षा हमेशा से ही एक चिंता का विषय रहा है, जहां बोको हराम करीब एक दशक से मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का अपहरण और उनकी हत्या कर रहा है। शनिवार को हुए इस हमले की हालांकि अभी तक किसी ने कोई जिम्मेदारी नहीं ली है। नाइजीरिया में संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार संचालक एडवर्ड कैलन ने कहा कि मृतकों में पांच वर्षीय एक बच्चा भी शामिल है। चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और हमले के समय हेलीकॉप्टर में कोई सहायता कर्मी सवार नहीं था। उत्तर पश्चिम नाइजीरिया में जिहादी हिंसा के कारण करीब 19 लाख लोग विस्थापित हुए हैं और संयुक्त राष्ट्र विश्व भोजन कार्यक्रम ने चेताया है कि यहां करीब 30 लाख लोग भुखमरी की मार झेल रहे हैं।

Previous articleभारतीय छात्रों के दाखिले को लेकर असमंजस, 13 ब्रिटिश यूनिवर्सिटी को हो सकता है नुकसान
Next article200 से अधिक वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस को वायुजनित बताया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here