लखनऊ। यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबीयत खराब होने के चलते लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती है। कल्याण सिंह का हालचाल लेने सीएम योगी अस्पताल पहुंचे हैं। सीएम योगी ने कल्याण सिंह की तबीयत की जानकारी ली। कल्याण सिंह से बातचीत की और डॉक्टरों से भी बात की। जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है
पिछले सप्ताह कल्याण सिंह को लोहिया मे भर्ती कराया गया है। खून की जांच में यूरिया व करटिनिन बढ़ा है। उनके शरीर में सूजन है। मेडिसिन विभाग के डॉक्टर इलाज कर रहे है। प्रवक्ता डॉक्टर श्रीकेश सिंह के मुताबिक उनकी तबीयत स्थिर है।

Previous articleराफेल सौदे की जांच शुरू, राहुल गांधी ने पीएम मोदी की तस्वीर साझा कर लिखा- चोर की दाढ़ी
Next articleकर्नाटक : डीके शिवकुमार ने खुद की प्रशंसा में प्रकाशित करवाए विज्ञापन और लेख, कांग्रेस में हड़कंप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here