रौशन कुमार : राजद के राज्यव्यापी सदस्यता अभियान के तहत बुधवार को प्रखंड के चांदी, गौरा, विक्रमपुर, भोगा करियात, महाराजपुर व रामपुर पंचायत में युवा राजद के प्रदेश महासचिव अभय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सैकड़ों लोगों ने पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया।
राबड़ी देवी ने की सदस्यता अभियान की शुरूआत
बता दें कि, इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए युवा राजद के प्रदेश महासचिव अभय कुमार सिन्हा उर्फ बंटी सिन्हा ने कहा कि सदस्यता अभियान की शुरूआत 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने किया है। अभियान के दौरान पूरे प्रदेश में 50 लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके तहत 10 अक्टूबर तक जिले में सदस्यता अभियान चलाकर एक लाख से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य है।
पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का प्रयास
उन्होंने कहा कि जनता भाजपा को पूरी तरह से समझ चुकी है। भाजपा नेताओं के झूठे वादे व पार्टी के गलत नीतियों के कारण जनता का भाजपा से मोहभंग हो गया है। उन्होंने कहा कि पूरे सूबे में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व अपराध चरम पर है। पूरा राज्य बाढ़ की चपेट में है। लेकिन सरकार की इच्छाशक्ति समाप्त हो चुकी है। वहीं राजद नेता रामप्रवेश पोद्दार ने बताया कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से पूरे राज्य में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यकर्ता करेंगे डोर टू डोर भ्रमण…
अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर पांच सक्रिय कार्यकर्ता व 125 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता डोर टू डोर भ्रमण कर लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराएंगे तथा इच्छुक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। इस अभियान में देवचरण यादव, रामप्रसाद यादव, पंकज यादव, सोना ऋषि, संजय ऋषि, गयासुद्दीन, डोमन राम, अशोक महलदार, मो इरफान, मो शमसुद्दीन सहित दर्जनों लोग शामिल थे।