उत्तर भारत में शीतलहर का प्रभाव दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिसंबर में भी कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। दिल्ली में पारा मंगलवार को 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं आने वाले दिनों में और अधिक ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 2-3 दिन कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

तापमान गिरने से लोगों को ठंड का अहसास
दिल्ली-एनसीआर में तापमान गिरने से लोगों को ठंड का अहसास भी हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में आने वाले दिनों में सर्दी का कहर जारी रहेगा। कुछ दिन पहले ही दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्र में बारिश देखी गई थी। बारिश के बाद से ही सर्दी में वृद्धि देखी गई है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो गया है, जबकि उत्तरी मैदानी क्षेत्रों में उत्तरी हवाएं चल रही हैं। किन्तु पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश और हिमपात देखने को मिला।

कई प्रदेशों में बर्फबारी
इसके चलते भी पहले से ठंड अधिक बढ़ गई है। इसके साथ ही सर्दी का मौसम शुरू होते ही देश के कई प्रदेशों में भारी बर्फबारी भी देखने को मिल रही है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का प्रभाव देखा गया है। इसके अलावा राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। पिछले दिनों राजस्थान में भारी बारिश हुई। वहीं बारिश के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई, जिसकी वजह से ठंड में इजाफा देखा गया।

Previous articleसीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को लिखा खत, पोर्न साइट्स पर प्रतिबंध लगाने की मांग
Next articleभारतीय सेना के अगले प्रमुख बनेंगे लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here