मुंबई। पोर्न फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए प्रसारित करने के आरोप में फंसे व्यवसायी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की तह तक पहुंचने के लिए अपनी जांच को तेजी से आगे बढ़ा रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच की नजर राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी के जॉइंट बैंक अकाउंट पर है।
क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक इस एकाउंट में कई बार विदेशों से अलग-अलग मार्गों से पैसे ट्रांसफर हुए हैं, जिसमें अफ्रीका और लंदन के भी नाम शामिल हैं। क्राइम ब्रांच इस एकाउंट की जांच में जुटी है और इसमें फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। क्राइम ब्रांच में सूत्रों के मुताबिक विदेशों से अलग-अलग मार्गों के जरिए जो पैसे इस जॉइंट एकाउंट में ट्रांसफर हुए हैं, उसकी जानकारी इनकम टैक्स से छुपाई गई है और यही उनके शक की सबसे बड़ी वजह है।
क्राइम ब्रांच के सामने राज कुंद्रा के कर्मचारियों ने यह खुलासा किया था कि पोर्न रैकेट के जरिए जो करोड़ों रुपयों की कमाई होती थी, वह पहले लंदन भेजी जाती थी और फिर वहां से दूसरे रूट्स के जरिए राज कुंद्रा तक पहुंचती थी। राज कुंद्रा की सीक्रेट अलमारी के एक बॉक्स से जो 51 वीडियो बरामद हुए हैं, उसकी जांच में क्राइम ब्रांच की टीम जुटी हुई है। उन दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है, जो इस अलमारी से बरामद हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि राज कुंद्रा को बीते 20 जुलाई को ही मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा पर आरोप है कि वह पॉर्नोग्राफी फिल्में बनाने और इन्हें पब्लिश करने के मामले में लिप्त है। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में कहा कि वह मुख्य साजिशकर्ता प्रतीत होते हैं, इस बारे में हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं।

Previous articleअफगानिस्तान के बाद अब इराक से भी वापसी करेंगे अमेरिकी सैनिक, बढ़ सकता है आईएस का प्रभाव
Next articleअस्पताल से डिस्चार्ज हुईं ‘नदिया के पार’ फेम सविता बजाज, कहा ‘मुझे नई जिंदगी मिली’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here