अयोध्या । इन दिनों कड़कड़ाती ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। यूपी में इन दिनों कोहरा व शीतलहर चलने से लोगों का बुरा हाल है। इंसान ही नहीं भगवान भी ठंड में ठिठुर रहे हैं, इस देखकर मंदिरों में पूरा इंतजाम हो गए हैं। श्रीरामजन्मभूमि में विराजमान रामलला को ठड़ से बचने के लिए ऊनी वस्त्र पहना दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्हें ठंड से बचाने के लिए रजाई और ब्लोअर भी रखा गया है। श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि 28 सालों तक रामलला टेंट में विराजमान थे, जहां उन्हें सिर्फ एक रजाई और दो प्रकार के वस्त्र ही मिल पा रहे थे। भगवान को अपने स्थान मिल गया है, इस बार उन्हें ठंड से बचाने के लिए ब्लोअर, गद्दा, रजाई और वस्त्र के साथ सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही भगवान को विशेष तरीके की राग भोग भी दिया जा रहा है। पुजारी ने बताया कि रामलला को इत्र का लेप भी किया जाता है।उन्हें लगाया जा रहा भोग भी मौसम के हिसाब से तय किया जा रहा है। प्रात:काल अभिषेक के लिए अर्चकों द्वारा गर्म जल का प्रयोग किया जा रहा है। याद हो कि 9 नवंबर, 2019 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 25 मार्च, 2020 को श्री रामलला टेंट से निकलकर आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्थायी मंदिर में विराजमान हुए। अब यहां उनके लिए हर तरह के इंतजाम किए गए हैं।

Previous article रक्षामंत्री राजनाथ ने कहा, किसानों की बात सुनने को तैयार, हर गलतफहमी करेंगे दूर
Next articleसऊदी की ऐतिहासिक यात्रा पर थलसेना प्रमुख नरवणे, गार्ड ऑफ ऑनर से नवाजा गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here