नई दिल्ली। राव इंद्रजीत सिंह ने कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए) में केन्‍द्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इस मंत्रालय में राज्‍य मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने से पहले ही वे सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय में राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार)और योजना मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का कार्यभार संभाल रहे हैं। कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के सचिव राजेश वर्मा (दाएं) राव इंद्रजीत सिंह का कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में स्‍वागत करते हुए। राव इन्‍द्रजीत सिंह 17वीं लोकसभा में हरियाणा के गुड़गांव निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। एक सांसद के रूप में यह उनका 5वां कार्यकाल चल रहा है। पिछले चारदशक से वे सार्वजनिक सेवा में सक्रिय हैं।
इससे पहले, वे हरियाणा में जटुसाना विधानसभा से विधायक रहेहैं और उन्होंने हरियाणा राज्य सरकार में मंत्री के रूप में भी काम किया है। राव इन्‍द्रजीत सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और एलएलबी की शिक्षा ग्रहण की है। 71 वर्षीय श्री सिंह पेशे से एक अधिवक्ता और किसान हैं और वह सक्रिय राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। राव इन्‍द्रजीत सिंह राव तुला राम के वंशज हैं, जो 1857 में भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम के स्वतंत्रता सेनानी थे।

Previous articleएनएआई का स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और संघर्ष के रिकॉर्ड को डिजिटाइज करने का प्रस्ताव: मंत्री रेड्डी
Next articleयूपी में किसानों को 11,141.28 करोड़ रु का भुगतान हुआ, राज्य में गेहूं की अब तक की सर्वाधिक खरीद हुई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here