कानपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने पैतृक गांव कानपुर देहात के परौंख पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। वह यहां सबसे पहले गांव के पथरी देवी मंदिर में दर्शन पूजन किया। फिर स्कूल, मिलन केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। तय समय सुबह 8.15 बजे राज्यपाल और मुख्यमंत्री कानपुर के सिविल एयरोड्रम स्थित हेलीपैड पहुंच गए। दोनों एक ही हेलीकॉप्टर से पहुंचे। यहां कुछ देर राष्ट्रपति का इंतजार किया। सर्किट हाउस से सुरक्षा फ्लीट के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सुबह 8.30 बजे राष्ट्रपति सिविल एयरोड्रम पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। तीनों सेनाओं के हेलीकॉप्टर पहले से तैयार थे।

Previous articleराष्ट्रपति नहीं दोस्त की हैसियत से घर आया हूं
Next articleयूपी के इन 17 जिलों में भाजपा ने दी सबको मात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here