मदरलैंड संवाददाता,

 पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर कांग्रेस के द्वारा आज राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में पटना में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदर्शन किया गया।
 राजधानी पटना में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए साथ ही उन्होंने साइकिल, बैलगाड़ी और घोड़े की सवारी कर इंधन की कीमतों में वृद्धि के विरोध जताया। वहीं इससे पहले राजद ने भी साइकिल रैली कर पेट्रोल डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि पर विरोध जताया था।
 बताते चलें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सोमवार को पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कैंपेन की शुरुआत करने की बात कही थी साथ ही लोगों को इसमें जुड़ने की भी अपील की थी।
 पटना में इस दौरान नेता कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा।
 कई कार्यकर्ता घोड़ा और बैलगाड़ी पर सवार होकर निकले तो कई नेताओं ने साइकिल चलाकर  मूल्य वृद्धि का विरोध किया। नेताओं ने बोरिंग रोड से डाक डाक बंगला तक साइकिल चला कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने किया।
 इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें बराबर हो गई है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार गरीब विरोधी काम कर रही है।
Previous articleभितहा में कोरोना की तीन मरीज मिलने से ग्रामीण दहशत में
Next articleजदयू नेता अनिल पाठक का निधन, मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने जताया शोक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here