नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार में पार्टी संगठनों की नब्ज टटोली। राहुल गांधी ने राज्य के प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक के पदाधिकारियों से वर्चुअल मीटिंग के जरिए संवाद किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव के साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण और बाढ़ के हालात को लेकर पार्टीजनों से बात की। कोविड काल में विभिन्न राजनीतिक दल वर्चुअल बैठकों के जरिए ही कार्यकर्ताओं तक पहुंच रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी पार्टीजनों तक अपनी बात इसी माध्यम से पहुंचाने की कोशिश की। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस वर्चुअल बैठक के जरिए जहां राहुल गांधी ने ब्लॉक स्तर तक चुनावी तैयारियों का हाल जानने की भी कोशिश की। इसके अलावा वे पार्टी द्वारा पहली बार कराए जा रहे डिजिटल सदस्यता अभियान का हाल भी जाना। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा जिला और ब्लॉक अध्यक्ष, सभी सांसद-विधायक, विधान पार्षद, सभी फ्रंटल संगठनों महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, रिसर्च विभाग आदि के प्रदेश और जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।