मुंब्ई । वै‎श्विक बाजारों से ‎मिले सकारात्मक संकेतों और विदेशी निवेश में जोरदार बढ़ोतरी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 350 अंकों से अधिक की तेजी के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। शुरुआती सत्र में बीएसई सेंसेक्स 43,675.59 की सर्वकालिक ऊंचाई छूने के बाद 353.60 अंक बढ़कर 43,631.25 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी ने भी 12,752.90 की नई ऊंचाई को छुआ। निफ्टी में 108.95 अंक की बढ़त के साथ 12,740.05 पर कारोबार देखा गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की तेजी एमएंडएम में रही। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, एसबीआई, ओएनजीसी, एलएंडटी, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व और मारुति भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, एचयूएल, पॉवरग्रिड, टाइटन और नेस्ले इंडिया में गिरावट देखने को मिली। पिछले सत्र में सेंसेक्स 680.22 अंक चढ़कर पहली बार 43,000 के स्तर के ऊपर 43,277.65 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 170.05 अंक बढ़कर 12,631.10 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को सकल आधार पर 5,627.32 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। कारोबा‎रियों का कहना है ‎कि बिहार में राजग की जीत और अच्छे तिमाही नतीजों से बाजार को बल मिला।

Previous articleटाटा स्टील पीजीटीआई गोल्फ में करणदीप को बढ़त
Next articleअमेरिकी इतिहास का एक नया अध्याय लिखने को तैयार: कमला हैरिस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here