मुंबई। टोक्यो ओलंपिक की तैयारी में लगे कुल 35 भारतीय रोइंग (नौकायन) खिलाड़ियों को कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक दी गयी है। इसी के साथ ही रोइंग दल पूर्ण टीकाकरण वाला देश का पहला खेल समूह बना है। पुणे के सेना खेल संस्थान (एएसआई) में 35 रोइंग खिलाड़ियों के अलावा कुछ कोचों और अन्य सहयोगी स्टाफ को भी दूसरा कोविड टीका लगा है। भारतीय रोइंग संघ की अध्यक्ष राजलक्ष्मी सिंह देव ने कहा, ‘‘35 रोइंग खिलाड़ियों के अलावा कुछ कोचों और एएसआई पुणे के सहयोगी स्टाफ को दूसरा टीका लगा है।
इन 35 खिलाड़ियों में वे खिलाड़ी भी शामिल हैं जिन्हें टोक्यो में पांच से सात मई तक होने वाली विश्व रोइंग एशिया ओसियाना महाद्वीपीय क्वालीफिकेशन रेगाटा स्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए चयनित किया गया है। राजलक्ष्मी ने उम्मीद जताई कि भारतीय रोअर 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहेंगे। इससे पहले साल 2016 रियो ओलंपिक के लिए केवल दत्तु बब्बन भोकानल ने ही भारत की ओर से पुरुष एकल स्कल्स में क्वालीफाई किया था और 13वें स्थान पर रहे थे।
भोकानल ने 2018 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं नौकायन खिलाड़ियों के अलावा एएसआई पुणे में ट्रेनिंग कर रहे भारतीय तीरंदाजों को भी कोविड-19 का पहला टीका लगा है और उन्हें दूसरा टीका अगले सप्ताह लगेगा जिसके बाद वे 19 अप्रैल से गुआटेमाला सिटी में होने वाले विश्व कप चरण एक में हिस्सा लेने के लिए रवाना होंगे।

Previous articleअडाणी पोर्ट्स ने कृष्णापट्टनम बंदरगाह में शेष हिस्सेदारी खरीदी
Next articleशराब दुकान में भीड़ के मामले पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here