विनोद कुमार सिंह
मदरलैंड संवाददाता, सहरसा
जहां पूरा देश कोरोना महामारी से घर मे लॉकडाउन होकर रह गए हैं। वहीं लोकडाउन में कुछ लोग परिवार के साथ रहकर अपने-अपने तरीके से समय व्यतीत कर रहे हैं। कई बच्चे ऐसे भी हैं, जो स्कूल और कॉलेज के समय में चित्रकारी के लिए समय नहीं निकाल पा रहे थे। लेकिन इन दिनों वह अपना यह हुनर खूब दिखा रहे हैं। बच्चे घरों में चित्रकारी करने के साथ लूडो, कैरम खेल रहे हैं। सोनवर्षाराज प्रखंड की 12 वर्षीय बच्ची आँचल कुमारी ने बताया कि अभी हमारा स्कूल बंद है और समय बिताने के लिए चित्रकारी कर दिल बहला रहे हैं। लॉकडाउन से पूर्व मैं अपनी ननिहाल सलखुआ प्रखंड के बहुअरवा आई और लॉकडाउन के कारण यहीं फंसे रहने के कारण घर में रहकर पुरानी चीजों का उपयोग कर चित्रकारी करना हमे बहुत अच्छा लग रहा है। स्कूल में उनकी चित्रकारी की प्रदर्शनी भी कई बार लग चुकी है। अब लॉकडाउन के खाली दिनों में घर पर रहकर अपने हुनर को तराश रही है और इन दिनों बच्चों के साथ समय बिताने के लिए लूडो व कैरम खेल रही व चित्रकारी कर उनका मनोबल बढ़ाने का काम कर रही हैं। 12 वर्षीय छात्रा आँचल कुमारी ने सभी छात्र छात्राओं को एक सन्देश देते हुए बताया कि लॉकडाउन का समय बच्चों को अपने हुनर और शौक पूरा करने में लगाना चाहिए।