कांग्रेस ने पुडुचेरी, असम और छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनावों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। पुडुचेरी विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस मे कामराज नगर निर्वाचन क्षेत्र से जॉन कुमार को कांग्रेस ने टिकट देकर मैदान में उतारा है। पुडुचेरी में कांग्रेस की ही सरकार है। इसके साथ ही असम की चार लोकसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

असम की रतनबाड़ी(अनुसूचित) सीट से केशन रजक को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में मैदान में उतारा है, वहीं जानिया से शमसुल होक, रंगपारा से कार्तिक कुर्मी और सोनारी से सुशील सूरी को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि असम में एनआरसी को लेकर माहौल काफी तनावपूर्ण है। वहीं छत्तीसगढ़ की एक विधानसभा सीट चित्रकोट से राममन बेंजम को कांग्रेस ने टिकट दिया है। बता दें कि कल चार राज्यो के विधानसभा सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित किए गए। जिसमें कांग्रेस को केवल एक सीट पर सफलता मिली। कांग्रेस ने बीजेपी से दंतेवाड़ा सीट छीन ली। इसके साथ ही बस्तर क्षेत्र से बीजेपी का सूफड़ा हो गया।

Previous articleभारत ने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिया है : प्रधानमंत्री मोदी
Next articleहनीट्रैप मामले पर बोले पूर्व डकैत मलखान सिंह कहा, देश में राजनेता और अफसर सबसे बड़े बलात्कारी..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here